महाराष्ट्र

Mumbai: मनोर में फ्लाईओवर का स्लैब टूटा, लोगों में दहशत

Admindelhi1
10 Nov 2025 5:18 PM IST
Mumbai: मनोर में फ्लाईओवर का स्लैब टूटा, लोगों में दहशत
x

मुंबई: मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनोर के मस्तानाका इलाके में रविवार को फ्लाईओवर का मिट्टी भराव वाला हिस्सा ढह गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हाईवे की एक ओर ट्रैफिक ठप हो गई। मौके पर पहुंचे एनएचएआई अधिकारी संतोष सैनी ने बताया कि तकनीकी टीम ने स्थल का निरीक्षण किया है और जांच जारी है।

ऑल इंडिया वाहन चालक-मालिक महासंघ के प्रवक्ता हरवंश सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए समय-समय पर तकनीकी ऑडिट अनिवार्य होना चाहिए। हादसे से यातायात प्रभावित है और यात्रियों में दहशत फैल गई है।

Next Story