महाराष्ट्र

Mumbai: फोर्ट में आग का तांडव, कई दुकानें प्रभावित

Admindelhi1
20 April 2026 10:07 AM IST
Mumbai: फोर्ट में आग का तांडव, कई दुकानें प्रभावित
x

मुंबई: दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में रविवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में चार से पांच दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार फोर्ट इलाके के एलटी मार्ग पर स्थित उमरीकर बिल्डिंग की तल मंजिल पर बादशाह कोल्ड्रिंक्स में आग लगी। इससे चार से पांच दुकानें चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही फौरन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। इसके अलावा स्थानीय पुलिस, बेस्ट कर्मी और मनपा कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

इसी तरह मुंबई सेंट्रल के डीबी मार्ग पर स्थित रिलायंस मॉल के सामने, नवजीवन सोसाइटी के पास आग लगी थी। आग लगभग 5000 वर्ग फुट के इलाके में ग्राउंड और पहली मंज़िल पर मौजूद 5 बड़ी दुकानों और 7 छोटी दुकानों में लगी थी। आग बिजली के तारों, बिजली के उपकरणों और अन्य सामान तक सीमित थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में भी किसी हताहत होने की सूचना नही हैं।

Next Story