महाराष्ट्र

Mumbai: आग लगने से वर्ली में मचा हड़कंप, दमकल ने तुरंत कार्रवाई की

Admindelhi1
13 Oct 2025 11:28 AM IST
Mumbai: आग लगने से वर्ली में मचा हड़कंप, दमकल ने तुरंत कार्रवाई की
x

मुंबई: आगामी छठ पूजा को लेकर बीएमसी प्रशासन ने मुंबई में छठ पूजा को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की समस्या समाधान और सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूजा के दौरान पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात रहेगा।

मुंबई शहर व उपनगरों में 60 स्थानो पर छठ पूजा की व्यवस्था की गई है। पूजा जे दौरान शहर में मेट्रो और बेस्ट बस की सेवाएं देर रात तक चालू रहेंगी। इससे श्रद्धालू सहजता से पूजा स्थलों तक पहुंच सकेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए हैं। बीएमसी अधिकारियों के अनुसार पूजा स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, टेबल, शौचालय और महिला श्रद्धालुओं के लिए कपड़े बदलने के अलग कमरे बनाए जाएंगे। वर्तमान में 40 पूजा स्थल निर्धारित किए गए हैं। यह संख्या आवश्यकता पड़ने पर 60 तक बढ़ाई जाएगी। आयोजक छठ पूजा की अनुमति के लिए अपने संबंधित वार्ड में आवेदन दे सकते है. इसके अलावा ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते है। इसके लिए मनपा प्रशासन शीघ्र ही जानकारी साझा करेगा। सुरक्षा के लिए पुलिस का पर्याप्त बंदोबस्त और सीसीटीवी निगरानी की जाएगी।

श्रद्धालुओं की समस्या समाधान और सुरक्षा को लेकर बीते शुक्रवार को मुंबई उपनगर के सह-पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने मनपा मुख्यालय में छठ पूजा आयोजकों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अमित सैनी, उपायुक्त प्रशांत सकपाले, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परमजीत कुमार दहिया 55 छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। साटम ने बताया कि पूजा स्थलों की अनुमति के लिए ‘वन विंडो सिस्टम’ अपनाने और इसे पांच वर्षों तक मान्य रखने का सुझाव प्रशासन को दिया गया है।

Next Story