- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai : बांद्रा में...

Maharashtra महाराष्ट्र : मुंबई के बांद्रा में मंगलवार सुबह एक मॉल के अंदर एक शोरूम में भीषण आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग ने अब पूरे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया है। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल आग बुझाने का काम चल रहा है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे पहले आग बांद्रा पश्चिम में लिंकिंग रोड पर लिंक स्क्वायर मॉल के बेसमेंट में क्रोमा शोरूम में लगी थी। मुंबई फायर ब्रिगेड ने इसे 'लेवल-4' की आग घोषित किया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) भी आग बुझाने के अभियान में मुंबई फायर ब्रिगेड की मदद कर रहा है। NDRF की एक टीम सुबह करीब 7:50 बजे मौके पर पहुंची। गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों से MFB ने आग वाली जगह के पास की बिल्डिंग को खाली करा लिया है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अधिक जानकारी का अभी इंतजार है।





