महाराष्ट्र

Mumbai: चलती BMW कार में लगी आग, वीडियो वायरल

Tara Tandi
9 Dec 2024 5:01 PM IST
Mumbai:  चलती BMW कार में लगी आग, वीडियो वायरल
x
Mumbai मुंबई : मुंबई के जोगेश्वरी ब्रिज पर सोमवार दोपहर एक चलती BMW CAR में अचानक आग लग गई। जिससे कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आग कार के इंजन से शुरू हुई, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जोगेश्वरी ब्रिज पर जलती हुई BMW कार नजर आ रही है। आग की वजह से कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात
बाधित हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना दोपहर करीब 1:15 बजे मिली और आग पर काबू दोपहर 2 बजे तक पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story