- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: 11 मंजिला...
महाराष्ट्र
Mumbai: 11 मंजिला इमारत में लगी आग, दम घुटने से दो की मौत
Tara Tandi
16 Feb 2025 2:34 PM IST

x
Mumbai मुंबई। शहर में रविवार सुबह 11 मंजिला इमारत में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य लोगों का दम घुटने लगा। इन दोनों की हालत अब स्थिर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित पन्ना अली मेंशन इमारत में सुबह छह बजकर 11 मिनट पर आग लग गई।
अधिकारी ने कहा कि आग भवन के भूतल पर मीटर और तारों में लगी। इस दौरान प्रथम तल पर मौजूद दो महिलाओं के हाथ-पैरों में चोटें आईं तथा आग लगने से हुए धुएं के कारण उनका दम घुट गया। अधिकारी ने बताया कि सबीला खातून शेख (42) और साजिया आलम शेख (30) को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि करीम शेख (20) और शाहीन शेख (22) को सांस लेने में दिक्कत के कारण सरकारी जे जे अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
TagsMumbai 11 मंजिला इमारतलगी आगदम घुटनेदो मौतMumbai 11 storey buildingfire broke outsuffocationtwo diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





