महाराष्ट्र

Mumbai: वित्त मंत्री पेश करेंगे राज्य का बजट

Admindelhi1
11 Feb 2026 3:26 PM IST
Mumbai: वित्त मंत्री पेश करेंगे राज्य का बजट
x

मुबई: महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और 25 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 6 मार्च को बजट पेश करेंगे।

विधानमंडल के दोनों सदनों के कामकाज सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को विधान भवन में संपन्न हुई। इस बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के कामकाज पर फैसला लिया गया। बैठक में विधान परिषद के सभापति राम शिंदे, विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल सहित संबंधित मंत्री और अधिकारी उपस्थित थे। बजट सत्र की शुरूआत राज्यपाल आचार्य देवव्रत के अभिभाषण से होगी। इसके बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीत पवार को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इस बार होली और गुड़ी पड़वा जैसी छुट्टियां सत्र के दौरान पड़ रही हैं। इसलिए दोनों सदनों का कामकाज पहले सप्ताह शनिवार 28 फरवरी को भी चलेगा। बजट सत्र के दौरान 1 से 3 मार्च तक होली की छुट्टी रहेगी। उसके बाद सदन का काम लगातार चार दिनों 19 मार्च (गुड़ी पड़वा), 20 (शुक्रवार), 21 (शनिवार) और 22 (रविवार) तक बंद रहेगा।

Next Story