महाराष्ट्र

Mumbai: मुंबई महानगरपालिका कैंटीन पर एफडीए का शिकंजा, मचा हड़कंप

Admindelhi1
23 July 2026 1:50 PM IST
Mumbai: मुंबई महानगरपालिका कैंटीन पर एफडीए का शिकंजा, मचा हड़कंप
x
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मनपा कैंटीन का किया निरीक्षण

मुंबई: मुंबई मनपा मुख्यालय की कैंटिन पर अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने बुधवार को छापा मारा। इस कार्रवाई में कैंटिन के ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

कैंटीन में लगातार अस्वच्छता की शिकायतें सामने आ रही थीं। बीते दिनों छाछ में मक्खी और प्याज भजिया में प्लास्टिक का धागा मिलने की घटना सामने आई थी। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए एफडीए की टीम ने कैंटीन पर छापा मारकर गहन जांच की। इस मामले में मनपा प्रशासन की ओर से भी कैंटीन संचालक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मनपा के स्वास्थ्य विभाग और श्रम विभाग ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मनपा मुख्यालय की कैंटीन में शिकायतें मिल रही थीं कि खाद्य पदार्थों को ढककर नहीं रखा जाता। इस वजह से मक्खियां बैठती हैं। भोजन तैयार करते समय भी स्वच्छता के नियमों का पालन नहीं किया जाता। लेकिन कैंटीन संचालक इन शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा था।

अभी एफडीए की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है कि कैंटीन के खिलाफ वास्तव में कौन-सी कार्रवाई की गई है। एफडीए के अधिकारियों ने करीब पांच घंटे तक कैंटीन की जांच व निरीक्षण किया। कुछ दिन पहले मुंबई मनपा द्वारा संचालित केईएम अस्पताल परिसर की कैंटीन पर भी एफडीए ने छापा मारा था और कैंटीन का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था।

Next Story