महाराष्ट्र

Mumbai: 11 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में पिता गिरफ्तार

Admindelhi1
4 Oct 2024 9:05 AM GMT
Mumbai: 11 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में पिता गिरफ्तार
x
कलयुगी पिता पांच साल से नाबालिग बेटी का कर रहा था रेप

मुंबई: मुंबई अपराध शाखा की यूनिट ने 5 साल से अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहे पिता को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, मध्य मुंबई (Central Mumbai) के ताड़देव इलाके (Tardeo area) से 16 साल की लड़की लापता हो गई थी। इसे लेकर उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। FIR दर्ज होने के 2 दिनों के अंदर अपराध शाखा इकाई ने बालिका को ढूंढ लिया। जांच के दौरान पता चला कि लड़की ने अपनी मर्जी से घर छोड़ दिया था, क्योंकि उसका पिता पांच साल से उसका बलात्कार कर रहा था।

ताड़देव पुलिस स्टेशन ने पिता के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (एफ), 64 (आई), 64 (एम), 74, 65 (1), 115 (2) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 8 और 12 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिसके आधार पर आगे का ऐक्शन लिया जाएगा। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि घर से भागने के बाद 2 दिन तक पीड़िता कहां रुकी हुई थी। उनके परिवार के अन्य सदस्यों के बारे भी जानकारी जुटाई जा रही है।

11 वर्षीय बेटी से बलात्कार के आरोप में पिता गिरफ्तार: दूसरी ओर, पुणे पुलिस ने 35 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने में आई जब नाबालिग लड़की के स्कूल के अधिकारियों को उसके यौन उत्पीड़न के बारे में पता चला। स्कूल के प्रधानाचार्य ने पुलिस से संपर्क किया और लड़की के पिता के खिलाफ बीएनएस और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वारजे पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी अपनी बेटी को अश्लील वीडियो दिखाता था और उसके साथ बलात्कार करता था।’ पुलिस उपायुक्त संभाजी कदम ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Next Story