महाराष्ट्र

Mumbai: कर्मचारियों को दिवाली पर 31 हजार का आर्थिक प्रोत्साहन

Admindelhi1
17 Oct 2025 12:12 PM IST
Mumbai: कर्मचारियों को दिवाली पर 31 हजार का आर्थिक प्रोत्साहन
x

मुंबई: मुंबई मनपा प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। कर्मचारियों को 31 हजार रुपये दिवाली बोनस देने की घोषणा की गई है। पिछली साल की तुलना में बोनस में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने दिवाली बोनस को मंजूरी दे दी है। मनपा कर्मचारी कई दिनों से बोनस की मांग कर रहे थे। मनपा अधिकारी, कर्मचारी, अनुदानित व विनाअनुदानित शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक, शिक्षा कर्मचारी, शिक्षा सेवक सहित अन्य सभी को 31 हजार रुपये बोनस दिया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक स्वास्थ्य स्वयंसेविकाओं को 14 हजार रुपये भाऊबीज भेट राशि और बालवाड़ी शिक्षिका और सहायिका को 5 हजार रुपये भाऊबीज भेंट दी जाएगी। इससे मनपा कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने मनपा कर्मियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

हालांकि बेस्ट कर्मचारियों अभी तक दिवाली बोनस नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। बेस्ट कामगार सेना ने विरोध में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। बेस्ट कामगार सेना के अध्यक्ष व विधायक सचिन अहिर ने चेतावनी दी गई है कि यदि बेस्ट कर्मचारियों को तुरंत बोनस नहीं दिया गया, तो चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल बोनस का श्रेय लेने के लिए राजनीति न करे, तुरंत मनपा आयुक्त और बेस्ट महाप्रबंधक को बोनस वितरण के निर्देश दे।

Next Story