महाराष्ट्र

Mumbai: डंपर ने मोटरसाइकिल सवारों को कुचला, तीन हताहत

Admindelhi1
2 April 2026 9:16 AM IST
Mumbai: डंपर ने मोटरसाइकिल सवारों को कुचला, तीन हताहत
x

मुंबई: धुले जिले के मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर नरदाना गांव के पास बुधवार को एक डंपर और दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। नरदाना पुलिस स्टेशन की टीम ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर मिट्टी से भरा डंपर तेज रफ्तार से जा रहा था। नरदाना गांव के पास इस तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इससे दोनों मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान डंपर चालक अपने वाहन को भगाते हुए फरार हो गया। मृतकों की पहचान गणेश ज्ञानेश्वर माली (22), सुमीत देवीदास माली (14) और सुधाकर श्रवण बडगुजर (50) के रुप में की गई है। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story