महाराष्ट्र

Mumbai: विकसित महाराष्ट्र 2047 सलाहकार बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन

Admindelhi1
21 Oct 2025 11:02 AM IST
Mumbai: विकसित महाराष्ट्र 2047 सलाहकार बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन
x

मुंबई: विकसित 2047 सलाहकार समिति की बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में सोमवार को मुंबई के सह्याद्रि गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस ने विश्वास व्यक्त किया कि महाराष्ट्र का 'विजऩ डॉक्यूमेंट' निश्चित रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस बैठक में सलाहकार समिति ने विकसित महाराष्ट्र 2047 प्रारूप को मंजूरी दी। यह प्रारूप जल्द ही मंत्रिमंडल के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। इस प्रारूप में 2029, 2035 और 2047 तक तीन चरणों में विकसित महाराष्ट्र के लक्ष्य को प्राप्त करने का 'रोडमैप' दिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विकसित महाराष्ट्र प्रारूप एक ऐतिहासिक दस्तावेज़ है। भविष्य में कोई भी योजना और नीति बनाते समय इस प्रारूप का उपयोग किया जाना चाहिए। यह 'दस्तावेज़' महाराष्ट्र को राज्यों के साथ नहीं, बल्कि दुनिया के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाएगा। इस पूरे प्रारूप को एक वीडियो प्रारूप में भी परिवर्तित किया जाना चाहिए। जिससे नागरिक इसे आसान तरीके से समझ सकें।

एजेंसियों को अनुमोदन के लिए आने वाले प्रस्तावों पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित प्रस्तावों को स्वीकार करने की एक प्रणाली बनानी चाहिए। यदि प्रस्ताव में कमियाँ हैं, तो उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के आधार पर दूर करने का प्रयास करना चाहिए, इससे समय की काफी बचत होगी, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस प्रारूप को तैयार करने के लिए नागरिकों द्वारा दिए गए सुझावों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि नागरिक राज्य के विकास के प्रति कितने जागरूक हैं।

बैठक में मित्र संस्था के सीईओ प्रवीण परदेशी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (लोक निर्माण) मनीषा म्हैसकर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) ओ.पी. गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव (नगरीय विकास) असीम कुमार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) संजय सेठी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) विकास चंद्र रस्तोगी आदि विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव और सचिव उपस्थित रहे।

Next Story