महाराष्ट्र

Mumbai: अमरावती सड़क हादसे में मौतों का आंकड़ा 4

Admindelhi1
18 Feb 2026 7:10 PM IST
Mumbai: अमरावती सड़क हादसे में मौतों का आंकड़ा 4
x

मुंबई: अमरावती जिले के वरुड-राजुरा बाजार रोड पर बुधवार को सुबह एक एसटी बस और ऑटो रिक्शा की टक्कर में चार लाेगाें की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। इन्हें वरुड के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जांच पड़ताल कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि वरुड तहसील के ग्रामीण इलाकों के कुछ छात्र आज करीब दस बजे ऑटोरिक्शा में स्कूल जा रहे थे। राजुरा बाजार रोड पर दूसरी तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार एसटी बस ने रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिक्शा चकनाचूर हो गया और चार लाेगाें की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही वरुड पुलिस स्टेशन मौके पर पहुंची और चारों मृतकों के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्हाेंने बताया कि इस दुर्घटना में तीन छात्र घायल हुए हैं, उनका इलाज वरुड के एक अस्पताल में हो रहा है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Next Story