- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: गोरेगांव में...
महाराष्ट्र
Mumbai: गोरेगांव में दुष्कर्म प्रकरण, डांस इंस्ट्रक्टर हिरासत में
Admindelhi1
3 Oct 2025 5:17 PM IST

x
मुंबई: महाराष्ट्र के गोरेगांव में आरे मार्ग पुलिस स्टेशन की टीम ने एक 22 वर्षीय डांस इंस्ट्रक्टर को 32 वर्षीय पेशेवर डांसर के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।
आरे मार्ग पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र पाटिल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि इस मामले में पीडि़ता अंधेरी में रहती हैं और फिल्मों और स्टेज शो में डांस कर अपनी आजीविका चलाती हैं। पीडि़ता की शिकायत के अनुसार मालाड निवासी डांस इंस्ट्रक्टर ने नृत्य अभ्यास के दौरान नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, इसके बाद पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की शिकायत के बाद मामले की छानबीन की गई और आरोपित को बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित से गहन पूछताछ जारी है।
Tagsमुंबईगोरेगांवदुष्कर्मप्रकरणडांस इंस्ट्रक्टरहिरासतMumbaiGoregaonRapeCaseDance InstructorCustodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





