महाराष्ट्र

मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजेंद्र लोढ़ा को धोखाधड़ी के मामले में किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 Sept 2025 11:24 PM IST
मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजेंद्र लोढ़ा को धोखाधड़ी के मामले में किया गिरफ्तार
x
MUMBAI मुंबई: क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स के पूर्व निदेशक राजेंद्र एन. लोढ़ा को धोखाधड़ी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 57 वर्षीय लोढ़ा को वर्ली इलाके से हिरासत में लिया गया, जहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 23 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। यह गिरफ्तारी कंपनी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर आधारित है, जिसमें लगभग 85 करोड़ रुपए की वित्तीय हेराफेरी का आरोप लगाया गया है।
लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड ने अपने पूर्व निदेशक राजेंद्र नरपतमल लोढ़ा, उनके बेटे साहिल लोढ़ा और कई सहयोगियों पर धोखाधड़ी, गबन तथा विश्वासघात के आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, राजेंद्र लोढ़ा को कंपनी की ओर से केवल भूमि अधिग्रहण का अधिकार दिया गया था, लेकिन उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कंपनी की स्वामित्व वाली संपत्तियों की अनधिकृत बिक्री की। इसके अलावा, भूमि सौदों का कम मूल्यांकन कर कंपनी को नुकसान पहुंचाया गया और अवैध हस्तांतरणीय विकास अधिकार (टीडीआर) लेनदेन में भी उनकी संलिप्तता पाई गई।
क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र लोढ़ा ने कंपनी के विश्वास को तोड़ा है। उन्होंने अनधिकृत तरीके से संपत्ति बेची और टीडीआर के माध्यम से करोड़ों रुपए का गबन किया। जांच में और सहयोगियों की भूमिका सामने आ रही है। हम पूछताछ के दौरान पूरी सच्चाई उजागर करेंगे। अधिकारी ने बताया कि यह मामला रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता की कमी को उजागर करता है और पुलिस अन्य संभावित धोखाधड़ी की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने अन्य सहयोगियों की तलाश तेज कर दी है और जांच में नए खुलासे होने की संभावना है। इस गिरफ्तारी से मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में हलचल मच गई है। निवेशक और शेयरधारक कंपनी के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story