महाराष्ट्र

Mumbai: कामटी के पास कार नाले में पलटी, 2 की मौत

Admindelhi1
3 Oct 2024 4:52 PM IST
Mumbai: कामटी के पास कार नाले में पलटी, 2 की मौत
x
छह लोग घायल

मुंबई: सोलापुर जिले में सोलापुर-मंगलवेढ़ा हाइवे पर कामटी के पास गुरुवार को सुबह एक कार नाले में पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। इस घटना में सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार सोलापुर जिले के गोनेवाड़ी में रहने वाले करीब आठ लोग आज सुबह तुलजापुर से अपने गांव की ओर कार से लौट रहे थे। कामटी के पास इन लोगों की कार अचानक किसी पत्थर से टकराई और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस घटना में प्रदीप सुरेश क्षीरसागर (20) और नेताजी अंकुश कराले (23) की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सफर कर रहे रोहित अशोक माने (14), रोहित दिलीप कसबे (20), साधन मोहन मसल (29), सोहेल राजू मुलानी (32), महेश भारत बंदगर (17) वैभव अर्जुन हजारे (24) घायल हो गए। इस घटना की छानबीन कामटी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

Next Story