महाराष्ट्र

Mumbai: डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत और चार घायल

Admindelhi1
14 Sept 2026 10:47 AM IST
Mumbai: डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत और चार घायल
x
मुंबई-गोवा हाईवे पर कार दुर्घटना में एक की मौत

मुंबई: सिंधुदुर्ग जिले में मुंबई-गोवा हाईवे पर नंदगांव-ओटाव फाटा के पास रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंधुदुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, ठाणे जिले के कुछ लोग गणेशोत्सव मनाने के लिए कार से मालवण जा रहे थे। इसी दौरान नंदगांव-ओटाव फाटा के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में नालासोपारा निवासी आनंद दादू लाड (70) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गणेशोत्सव के चलते मुंबई-गोवा हाईवे पर इन दिनों यातायात का दबाव बढ़ा हुआ है।

Next Story