- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: अज्ञात महिला...
महाराष्ट्र
Mumbai: अज्ञात महिला का शव मॉल के बेसमेंट में मिला, पुलिस जांच में जुटी
Tara Tandi
21 Jan 2025 4:03 PM IST

x
Mumbai मुंबई : भांडुप पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ड्रीम्स मॉल के बेसमेंट में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9:40 बजे ड्रीम्स मॉल के पानी से भरे बेसमेंट में करीब 30 से 35 साल की एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुलुंड जनरल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही महिला के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में मुंबई स्थित नरीमन प्वाइंट में एक 5 स्टार होटल में एक महिला का शव मिला था। एक अधिकारी ने बताया था कि महिला का शव रविवार दोपहर मिला था। महिला की पहचान विनौती मेहतान (60) के रूप में हुई थी।
पुलिस ने कहा था कि महिला के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला और ना ही कोई संदिग्ध चीज बरामद हुई। मौत की वजह का पता लगाने के लिए विसरा का नमूना फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने यह भी कहा था कि महिला पिछले 15 दिन से होटल में रह रही थी। उसने 24 घंटे तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला था। यह घटना तब सामने आई, जब उसने दरवाजे पर दस्तक देने और फोन पर कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।
TagsMumbai अज्ञात महिलाशव मॉलबेसमेंट मिलापुलिस जांच जुटीMumbai: Unknown woman's body found in a mall basementpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





