महाराष्ट्र

Mumbai: बीएमसी ने वोटर लिस्ट आरोपों को ठुकराया

Admindelhi1
25 Nov 2025 12:56 PM IST
Mumbai: बीएमसी ने वोटर लिस्ट आरोपों को ठुकराया
x

मुंबई: बीएमसी के आम चुनाव के लिए तैयार की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर लग रहे आरोपों को बीएमसी प्रशासन ने खारिज किया है। मनपा प्रशासन ने सफाई दी है कि तारीख के आधार पर लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

बीएमसी प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 14 नवंबर 2025 को पब्लिश होने की उम्मीद थी। इसके मुताबिक आयोग से बीएमसी प्रशासन को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मिली। इस बारे में आयोग की ओर से एक बदला हुआ शेड्यूल जारी किया गया, जिसके तहत बीएमसी प्रशासन को 20 नवंबर 2025 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पब्लिश करने का ऑर्डर मिला।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की पब्लिश हुई कॉपियों पर 14 नवंबर 2025 की तारीख लिखी हुई थी। हालांकि यह लिस्ट आयोग के ऑर्डर के अनुसार 20 नवंबर 2025 को ही पब्लिश हुई थी। इससे पहले यह लिस्ट वेबसाइट पर पब्लिश नहीं हुई थी। बीएमसी की इलेक्शन ब्रांच से बांटी भी नहीं गई थी। इसलिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर तारीख के आधार पर कन्फ्यूजन या आरोप लगाना बेबुनियाद है।

Next Story