- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: शिक्षा...
Mumbai: शिक्षा व्यवस्था पर विपक्ष के आरोपों को भाजपा ने बताया राजनीतिक

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन ने बुधवार को कहा कि विपक्ष सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए महाराष्ट्र की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।
नवनाथ बन ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि संजय राऊत, रोहित पवार और हर्षवर्धन सपकाल लगातार पेपर लीक के आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं। नवनाथ बन ने दावा किया कि राज्य में न तो एमपीएससी और न ही सीईटी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। उन्होंने कहा कि एमपीएससी और सीईटी सेल के अध्यक्ष इस संबंध में पहले ही स्पष्टीकरण दे चुके हैं। उनके अनुसार, महाराष्ट्र की शिक्षा व्यवस्था पहले भी मजबूत थी और आज भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रही है।
नवनाथ बन ने कहा कि यदि विपक्ष को पेपर लीक के आरोप लगाने हैं तो वह पहले उन राज्यों की स्थिति स्पष्ट करें, जहां उनकी सरकारें हैं। उन्होंने पंजाब और कर्नाटक का उल्लेख करते हुए दावा किया कि वहां पेपर लीक के मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।





