महाराष्ट्र

Mumbai: विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार

Admindelhi1
1 Jun 2026 12:59 PM IST
Mumbai: विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार
x
भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की 17 सीटों के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

विधान परिषद की 16 सीटों के चुनाव और नागपुर की एक रिक्त सीट पर उपचुनाव 18 जून को होने वाले हैं। चुनाव के नतीजे 22 जून को घोषित किए जाएंगे। आज सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है। सत्तारुढ महायुति में भाजपा 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा रविवार को देर रात की।

भाजपा ने वर्धा-चंद्रपुर-गडचिरोली सीट से अरुण लखानी, भंडारा-गोंदिया- अविनाश ब्राह्मणकर,अमरावती- प्रवीण पोटे पाटिल,सांगली-सतारा - धैर्यशील कदम, सोलापुर- राजेंद्र राऊत, अहिल्यानगर- प्राजक्त तनपुरे,छत्रपति संभाजीनगर-जालना- सुहास शिरसाट,नांदेड़- अमर राजूरकर, धाराशिव-लातूर-बीड- बसवराज पाटिल और जलगांव सीट से नंदकिशोर महाजन को उम्मीदवार घोषित किया है। इसी तरह नागपुर सीट के उपचुनाव में भाजपा ने डॉ. राजीव पोतदार को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Next Story