- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: मुंबई कोस्टल...
Mumbai: मुंबई कोस्टल रोड पर बायो-टॉयलेट सुविधा से सफाई में सुधार

मुंबई: धर्मवीर स्वराज्यरक्षक छत्रपति संभाजी महाराज मुंबई कोस्टल रोड (दक्षिण) पर मुंबई मनपा ने छह जगहों पर स्टेट-ऑफ-द-आर्ट बायो-टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराई है। कोस्टल रोड पर विहार इलाके में पैदल चलने वालों के अंडरपास की सुविधा दी गई है।
मनपा के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने कोस्टल रोड पर अंडरपास (पीयूपी) नंबर 2, 4, 6, 11, 12 और 14 पर सुविधाएं प्रदान की हैं। इस रोड पर कई जगहों पर प्रोमेनेड बनाए गए हैं। समुद्र तट पर बने इस सैरगाह पर बड़ी संख्या में नागरिक और पर्यटक आते हैं। उन्हें बेहतर सफाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मनपा आयुक्त भूषण गगरानी के निर्देश पर यह सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कोस्टल रोड पर अमर संस उद्यान के पास राहगीरों के लिए अंडरपास (पीयूपी) क्रमांक 2, आकृति बिल्डिंग पार्किंग स्थल के पास अंडरपास (पीयूपी) क्रमांक 4, हाजी अली जंक्शन पर अंडरपास (पीयूपी) क्रमांक 6, ये सुविधाएं छह स्थानों पर उपलब्ध कराई गई हैं। इसी तरह अंडरपास (पीयूपी) क्रमांक 11, वर्ली डेयरी के सामने अंडरपास (पीयूपी) नंबर 12 और खान अब्दुल गफ्फार खान रोड पर बिंदुमाधव ठाकरे चौक के उत्तर में अंडरपास (पीयूपी) नंबर 14 की सुविधा प्रदान की गई है।
ये टॉयलेट 20 × 20 × 8 फीट साइज के हैं और 1 kW सोलर पावर सिस्टम से चलेंगे। इनमें महिलाओं के लिए 2 टॉयलेट (1 वेस्टर्न और 1 इंडियन स्टाइल), पुरुषों के लिए 2, बच्चों के लिए 1 और दिव्यांगों के लिए 1 वेस्टर्न स्टाइल टॉयलेट शामिल हैं। इनमें 6 यूरिनल, 3 वाशबेसिन, 3 सेंसर वाले शीशे, 3 साबुन डिस्पेंसर, 1 सैनिटरी पैड इंसीनरेटर, 1 सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन, 1,000 लीटर पानी की टंकी, 3,000 लीटर कैपेसिटी वाला 1 डीआरडीओ बायो-डाइजेस्टर वगैरह भी शामिल हैं। ये स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मॉड्यूलर टॉयलेट सही वेस्ट मैनेजमेंट पक्का करने और बिजली की खपत कम करने के लिए बनाए गए हैं। छह जगहों पर टॉयलेट का सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम पूरा हो चुका है। टॉयलेट के लिए तय रेट के हिसाब से इस्तेमाल का चार्ज लिया जाएगा। इसके मुताबिक, महिलाओं और पुरुषों के लिए 5-5 रुपये की मामूली शुल्क लिया जाएगा।





