महाराष्ट्र

Mumbai: सड़कों के सुधार के लिए बड़ा बजट

Admindelhi1
23 Feb 2026 5:22 PM IST
Mumbai: सड़कों के सुधार के लिए बड़ा बजट
x

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका ने घाटकोपर पूर्व की पांच प्रमुख सड़कों की मरम्मत करने का निर्णय लिया है। लगभग 4.70 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों का मैस्टिक ऐस्फाल्ट का इस्तेमाल कर री-सरफेसिंग किया जाएगा।

मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के पूर्वी उपनगरों के “एन” वार्ड के अंतर्गत आने वाले घाटकोपर के गारोडिया नगर क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों का री-सरफेसिंग किया जाएगा। बढ़ती ट्रैफिक की समस्या और गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस परियोजना के लिए मनपा प्रशासन 4 करोड़ 70 लाख 14 हजार 216 रुपये खर्च करेगा। मुंबई की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए सीसी रोड का काम किया जा रहा है। लेकन कई जगहों पर सड़कों की स्थिति खराब हो गई है। जहां वाहन चालक परेशान हैं तो वहीं जनता को भी परेशानियां हो रही हैं। घाटकोपर पूर्व के गारोडिया नगर क्षेत्र की पांच सड़कों की स्थिति काफी खराब हो गई है। इसलिए इन सड़कों का मैस्टिक ऐस्फाल्ट के माध्यम से रीसर्फेसिंग करने का फैसला किया गया है। सड़कों की खराब ऊपरी परत को मिलिंग मशीन की सहायता से हटाया जाएगा। इसके बाद सतह को साफ किया जाएगा और आवश्यक मरम्मत की जाएगी।

गारोडिया नगर क्षेत्र में स्कूल, आवासीय परिसर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बड़ी संख्या में होने के कारण यहां यातायात हमेशा व्यस्त रहता है। नए री-सरफेसिंग कार्य से गड्ढा-मुक्त सड़कें उपलब्ध होंगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।

Next Story