महाराष्ट्र

Mumbai: राकांपा (एसपी) से भाजपा की ओर अरुण पाटिल

Admindelhi1
9 Sept 2025 6:58 PM IST
Mumbai: राकांपा (एसपी) से भाजपा की ओर अरुण पाटिल
x

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-एसपी) के पूर्व विधायक अरुण पाटिल मंगलवार को मुंबई में अपने कई समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बान आदि उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में देश और राज्य का विकास तेजी से हो रहा है। इससे प्रभावित होकर रावेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से दो बार निर्वाचित अरुण पाटिल आज भाजपा में शामिल हुए हैं। चव्हाण ने कहा कि जिस विश्वास के साथ पाटिल और उनके समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, उस पर वे खरा उतरेंगे। मौके पर उपस्थित मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि पाटिल के भाजपा में प्रवेश से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

भाजपा में शामिल होने पर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है। हम अपने तरीके से इस विकास में योगदान देने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। चूंकि भाजपा का आदर्श वाक्य 'सबका साथ, सबका विकास' है, इसलिए मैं 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना से काम करूंगा। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी मेरा ध्यान रखेगी। उन्होंने यह भी वादा किया कि वे पार्टी के ढांचे के भीतर विकास के लिए काम करेंगे।

Next Story