महाराष्ट्र

मुंबई एयरपोर्ट का कोविड के बाद नया रिकॉर्ड

Rani Sahu
20 Sep 2022 5:28 PM GMT
मुंबई एयरपोर्ट का कोविड के बाद नया रिकॉर्ड
x
मुंबई: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) (सीएसएमआईए) ने अपने एक दिवसीय रिकॉर्ड (Record) को तोड़ते हुए 17 सितंबर को 1,30,374 यात्रियों के आवागमन का नया रिकॉर्ड (New Record) बनाया। जो कोरोना काल के बाद सर्वाधिक है। 17 सितंबर को लगभग 95,080 यात्रियों ने टर्मिनल-2 से यात्रा की और 35,294 यात्रियों को टर्मिनल-1 के माध्यम से यात्रा करते देखा गया। इस दिन कुल 839 उड़ानों का संचालन किया गया। इंडिगो, विस्तारा और गो फर्स्ट ने घरेलू मार्गों पर सबसे अधिक यात्रियों का परिवहन किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंडिगो, एयर इंडिया और अमीरात शीर्ष 3 में शामिल हैं। दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई शीर्ष 3 घरेलू गंतव्य थे, जहां के लिए सबसे अधिक मुंबई से यात्रियों ने आवागमन किया, जबकि मुंबई से दुबई, अबू धाबी और सिंगापुर अधिकतम हवाई यातायात के साथ शीर्ष 3 अंतरराष्ट्रीय मार्ग बने रहे।
रविवार को 1.3 लाख से अधिक यात्री सप्ताहांत की भीड़ को जोड़ते हुए 18 सितंबर (रविवार) को सीएसएमआईए पर फिर से 1.3 लाख से अधिक यात्रियों का आवगमन देखा गया, जिनमें से लगभग 98,000 से अधिक घरेलू यात्रा थे, जबकि लगभग 32,000 यात्री अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर यात्रा करते देखे गए। अगस्त में 1.02 करोड़ पैसेंजर्स रेटिंग एजेंसी इन्वेस्टमेंट इंफॉर्मेशन एंड क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ऑफ इंडिया लिमिटेड (आईसीआरए) के अनुसार, अगस्त माह में घरेलू यातायात 5 प्रतिशत बढ़कर 1.02 करोड़ हो गया, जो दर्शाता है कि विमानन उद्योग उड़ान संचालन में कोविड काल के बाद एक बार फिर समान्य हो गया है।
Next Story