- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: अश्लील गानों...
महाराष्ट्र
Mumbai: अश्लील गानों के जरिए छेड़छाड़, आरोपी जमील खान गिरफ्तार
Admindelhi1
1 Dec 2025 10:58 AM IST

x
मुंबई: पालघर के कासा पुलिस थाना क्षेत्र स्थित वरोती गांव में आदिवासी युवती से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपी ने उसके घर पहुंचकर धारदार हथियार से हमला कर एक परिजन को घायल कर दिया। युवती अपने गांव में कृषि केंद्र चलाती है, जबकि पड़ोस में स्थित मीट दुकान पर काम करने वाला आरोपी अश्लील गाने बजाकर और इशारे कर उसे परेशान करता था। शिकायत से नाराज दुकान मालिक जमील खान हाथ में चाकू लेकर युवती के घर पहुंचा और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने आए रिश्तेदार पर उसने चाकू से वार कर घायल कर दिया।
शिकायत पर पुलिस ने जमील खान सहित चार आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, हमला और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
Tagsमुंबईअश्लील गानोंछेड़छाड़आरोपीजमील खानगिरफ्तारMumbaiobscene songsmolestationaccusedJameel Khanarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





