- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई : लिफ्ट में...
महाराष्ट्र
मुंबई : लिफ्ट में नाबालिग के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
SHIDDHANT
13 July 2026 10:09 PM IST

x
Mumbai मुंबई। मुंबई के दहिसर इलाके से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां नासिर अमीन पठान नाम के एक आरोपी को लिफ्ट के अंदर एक नाबालिग के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दरअसल, मुंबई के दहिसर पुलिस स्टेशन इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई, जहां दहिसर के जनकल्याण नगर शांति नगर इलाके की एक बिल्डिंग की लिफ्ट में नाबालिग के सामने एक युवक अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया।
आरोपी की पहचान 27 वर्षीय नासिर अमीन पठान के रूप में हुई है, जो 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को घूरते हुए लिफ्ट के अंदर ही अश्लील हरकत कर रहा था। इस दौरान लिफ्ट के अंदर ही पास में खड़ी एक महिला नासिर की हरकत देखकर चिल्लाई और पूछा कि वह क्या कर रहा है? महिला ने कहा, "बाहर निकल, मैं तेरा वीडियो बनाकर वायरल करती हूं।" इसके बाद नासिर वहां से 8वीं मंजिल से भाग निकला। चश्मदीद महिला ने उक्त नाबालिग को उसके घर पहुंचाया। पीड़ित बच्ची ने पूरी वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी।
पीड़ित के पिता ने दहिसर पुलिस स्टेशन में 11 जुलाई को संबंधित जानकारी देकर मामला दर्ज कराया, जिसके तहत दहिसर पुलिस ने आरोपी नासिर अमीन पठान को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि मुंबई से एक इसी प्रकार का दूसरा मामला भी सामने आया, जहां दक्षिण मुंबई के पायधुनी (दाना बंदर) इलाके में एक नाबालिग के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में गिरफ्तार सुरक्षा गार्ड को पॉक्सो अदालत ने 18 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 12 जुलाई को उस समय हुई, जब करीब 7 वर्षीय बच्ची आवासीय भवन के वॉशरूम में गई थी। आरोप है कि उसी इमारत में तैनात सुरक्षा गार्ड भी वॉशरूम में पहुंचा और बच्ची का यौन शोषण किया। घटना में बच्ची घायल हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





