महाराष्ट्र

Mumbai accident: बड़ा हादसा, मेहंदी क्लास से लौट रही महिला रोड एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत

Bharti Sahu 2
4 Sep 2024 4:56 AM GMT
Mumbai accident: बड़ा हादसा, मेहंदी क्लास से लौट रही महिला रोड एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत
x
Mumbai accident: मुंबई के मलाड इलाके में बीती रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 27 साल की एक महिला की मौत हो गई. आरोपी ड्राइवर घायल महिला को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मलाड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, 27 साल की शहाना काजी मेहंदी क्लास लगाकर घर लौट रही थी. एक तेज रफ्तार कार ने शहाना काजी को पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक शहाना के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी का ब्लड सैंपल भी लिया गया है, ताकि पता चल सके कि उसने शराब पी रखी है या नहीं, इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Next Story