महाराष्ट्र

Mumbai: विस्तार मेटल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में एक दर्दनाक हादसा, तीन लोगों की मौत

Admindelhi1
30 March 2026 3:52 PM IST
Mumbai: विस्तार मेटल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में एक दर्दनाक हादसा, तीन लोगों की मौत
x

मुंबई: पालघर जिले के वाडा तालुका स्थित विस्तार मेटल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कंपनी परिसर में एसी मरम्मत का कार्य चल रहा था, तभी अचानक हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना आबिटघर के अभंग पाड़ा क्षेत्र में स्थित कंपनी के सर्वे क्रमांक के परिसर में घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मरम्मत कार्य के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद वहां काम कर रहे श्रमिक इसकी चपेट में आ गए।मृतकों की पहचान मोहम्मद अली अंसारी (32), अखिलेश कुमार मोतीलाल जैसवाल(45) और किसन भिवा निकम (57) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

Next Story