महाराष्ट्र

Mumbai: मछली पकड़ने का शौक बना हादसे की वजह, किशोर की मौत

Admindelhi1
3 Aug 2026 9:43 AM IST
Mumbai: मछली पकड़ने का शौक बना हादसे की वजह, किशोर की मौत
x
तालाब में डूबे किशोर की मौत से इलाके में शोक

मुंबई: नालासोपारा पूर्व के गाला नगर-नारायण नगर स्थित नगेला तालाब में रविवार दोपहर मछली पकड़ने गया 17 वर्षीय किशोर डूब गया। किशोर की पहचान सोहेल इब्राहिम (17) के रूप में हुई है। वह गाला नगर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब तीन बजे सोहेल अपने दोस्तों के साथ नगेला तालाब में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में उतरा गया और देखते ही देखते डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, दमकल दल मौके पर पहुंचा तथा सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने वसई-विरार महानगरपालिका पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तालाब के आसपास सुरक्षा दीवार, चेतावनी बोर्ड और अन्य सुरक्षा इंतजाम की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। स्थानीय ने कहा कि इस संबंध में मनपा को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था की गई होती तो यह हादसा टल सकता था। फिलहाल घटना के बाद से दमकल विभाग और बचाव दल किशोर की तलाश में कर रहे हैं।

Next Story