- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: तेज रफ्तार कार...
महाराष्ट्र
Mumbai: तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंदा मौके पर हुए मौत, मामला दर्ज
Tara Tandi
4 Sept 2024 11:38 AM IST

x
Mumbai मुंबई: शहर के मलाड इलाके में मंगलवार रात रोडरेज का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक 27 वर्षीय महिला को रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात शहाना काजी नाम की महिला मेहंदी क्लास के बाद अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार फोर्ड कार ने महिला को टक्कर मार दी। महिला के चीखने की आवाज सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के दो छोटे बच्चे भी हैं।
इस बीच स्थानीय लोगों ने कार सवार शख्स को भी पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लिया। इस दौरान लोगों का गुस्सा, शख्स पर फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस की हिरासत में ही उसकी पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsMumbai तेज रफ्तार कारमहिला रौंदामौके मौतमामला दर्जMumbai: Speeding carwoman crusheddeath on the spotcase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





