महाराष्ट्र

Mumbai: नांदेड़ में परिवार को झकझोर देने वाली घटना, शिक्षक और दो बच्चों की मौत

Admindelhi1
18 July 2026 1:00 PM IST
Mumbai: नांदेड़ में परिवार को झकझोर देने वाली घटना, शिक्षक और दो बच्चों की मौत
x
नांदेड़ की दर्दनाक घटना, शिक्षक और दो बच्चों की मौत

मुंबई: नांदेड़ जिले के मुदखेड़ तहसील में शुक्रवार को जिला परिषद के एक शिक्षक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद अपने दो बच्चों कार में बिठाकर , उसके कार को नदी में गिरा कर आत्महत्या कर लिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही नांदेड़ पुलिस मौके पर पहुंची और कार सहित तीनों शव नदी से बाहर निकाला और तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की छानबीन नांदेड़ पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में मृतकों की पहचान सुनील मोरे , उनके दो बच्चों सारा और सुमित के रुप में की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनील मोरे नांदेड़ में हिमायतनगर के पोटा बुद्रुक में जिला परिषद स्कूल में शिक्षक के रुप में कार्यरत थे।

अब तक की छानबीन में पता चला है कि सुनील मोरे ग्रुप एजुकेशन ऑफिसर और एक्सटेंशन ऑफिसर से परेशान थे। इसी परेशानी की वजह से आज दोपहर में आत्महत्या से कुछ देर पहले सुनील मोरे ने इन दोनों अधिकारियों के विरुद्ध वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया। इसके बाद मोरे अपने दो बच्चों सहित कार में बैठे और को को सीधे नदी में गिरा दिया। इस घटना में तीनों की कार में ही दम घुटने से मौत हो गई। नांदेड़ पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है।

Next Story