- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: चलती कार में...

x
मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित सालीमार इलाके में शुक्रवार को दोपहर में अचानक एक चलती कार में आग लग जाने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। इस घटना में कार चालक तत्काल कार को रोक कार से कूद गया, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
नासिक नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में करीब 12 बजे लक्ष्मण घाटोल कार से सालीमार इलाके से गुजर रहे थे। अचानक उनकी कार में आग लग गई। इसकी भनक लगते ही लक्ष्मण घाटोल ने कार को तत्काल साइड में रोक दिया और तत्काल कार से कूद गए। इसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को घेरे में ले लिया, जिससे इलाके में हडक़ंप मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही नासिक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही है। नासिक पुलिस कार में आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Tagsमुंबईचलती कारअचानकआगचालकसुरक्षितMumbaimoving carsudden firedriversafeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





