महाराष्ट्र

Mumbai: सीएम रिलीफ फंड में भारी जमा, राशि 1.6 अरब रुपये

Admindelhi1
11 Dec 2025 11:24 AM IST
Mumbai: सीएम रिलीफ फंड में भारी जमा, राशि 1.6 अरब रुपये
x

मुंबई: महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ था। फसलों की बर्बादी, भूमि कटाव और मवेशियों को नुकसान पहुंचा था। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि में 1 अरब 6 करोड़ 57 लाख 331 रुपये जमा हुए हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता वैभव कोकट द्वारा जनसूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह बताया गया है। बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए अक्टूबर महीने में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपील की थी। सीएम रीलिफ फंड में इस फंड से जरूरतमंदों को मदद मिलने का रास्ता साफ हुआ है। राज्य में अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीनों में हुई भारी बारिश और बाढ़ से करीब 2.5 करोड़ किसान प्रभावित हुए थे। विधायकों, जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मचारियों, पत्रकारों ने एक दिन की सैलरी दान की थी। इंडस्ट्री, सामाजिक संगठनों, चीनी मिलों और समाज के लोगों ने सीएम रिलीफ फंड में दान किया था।

वैभव कोकट के अनुसार आम लोगों को पता होना चाहिए कि मुख्यमंत्री राहत कोष में कितना पैसा जमा हुआ है और कितना बांटा गया है। सरकार को पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक अलग डैशबोर्ड बनाना चाहिए।

Next Story