महाराष्ट्र

Mumbai: जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल बीएमसी आयुक्त से मिला, समाधान की मांग की

Admindelhi1
29 Oct 2025 4:09 PM IST
Mumbai: जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल बीएमसी आयुक्त से मिला, समाधान की मांग की
x

मुंबई: कबूरतरखानों के मामले को लेकर जैन समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी से मुलाकात की। उन्होंने बीएमसी प्रशासन से अनुरोध किया है कि मुंबई में कबूतरखानों के लिए वैकल्पिक स्थान खोजें जिससे लोगों को कोई असुविधा न हो।

समुदाय के लोगों ने मांग है कि मुंबई के सभी प्रशासनिक प्रभागों में ऐसे स्थान खोजे जाएं जहां कबूतरों को भोजन उपलब्ध कराया जा सके और नागरिकों को कबूतरखानों से परेशानी न हो। यैसी जगह उन्हें उपलब्ध कराई जाए। आयुक्त गगरानी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि ऐसे वैकल्पिक स्थान खोजे जाएंगे और संबंधित जानकारी न्यायालय को प्रस्तुत की जाएगी। कोर्ट के आदेशानुसार मुंबई में विभिन्न स्थानों पर स्थित कबूतरखानों को बंद कर दिया गया है।

मनपा प्रशासन ने कबूतरखानों में कबूतरों को नियंत्रित तरीके से और निश्चित समय पर भोजन दिए जाने के संबंध में आपत्तियां व सुझाव मंगाने के साथ न्यायालय के आदेशानुसार अन्य कार्रवाई की है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुंबई जैन संघ संगठन के नितिन वोरा, मुकेश जैन, अतुल शाह, विजय जैन, अध्यात्म परिवार के हितेश मोटा आदि शामिल थे।

Next Story