महाराष्ट्र

Mumbai: पोलियो रोधी अभियान में 5.51 लाख बच्चों ने ली खुराक

Admindelhi1
13 Oct 2025 11:30 AM IST
Mumbai: पोलियो रोधी अभियान में 5.51 लाख बच्चों ने ली खुराक
x

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका की ओर से रविवार को पल्स पोलिया अभियान चलाया गया। इस मुहिम में शून्य से पांच वर्ष के आयु के कुल 8,43,294 संभावित बच्चों में से, 5,51,443 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसकी कुल सफलता दर 65.39% रही।

बीएमसी प्रशासन के अनुसार शेष बच्चों का टीकाकरण करने के लिए, 13 से 17 अक्टूबर 2025 के बीच घर-घर जाकर आईपीपीआई अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि के दौरान शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछला पल्स पोलियो अभियान पिछले साल दिसंबर महीने की 8 तारीख को आयोजित किया गया था। इसमें 65.66% सफलता दर्ज की गई थी।

Next Story