- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- शिंदे-फडणवीस पर MP...
महाराष्ट्र
शिंदे-फडणवीस पर MP सुप्रिया सुले का तंज, कही ये बड़ी बात
Rani Sahu
13 Sept 2022 12:19 AM IST

x
पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) की सांसद सुप्रिया सुले (MP Supriya Sule) ने शिंदे-फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने सत्ता तो हथिया ली, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। पुरंदर तालुका (Purandar Taluka) के राजेवाड़ी (Rajewadi) इलाके में भारी बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। एमपी सुप्रिया सुले बारिश से प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान सुप्रिया सुले ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गणेशोत्सव के दौरान गणेश मंडलों का दौरा कर रहे थे। अब उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से किसानों के तक जाने का सलाह दी है। उन्होंने अपने बयान को दोहराया कि राज्य को दो मुख्यमंत्रियों की जरूरत है, एक गणपति दर्शन के लिए और दूसरा मंत्रालय में बैठ कर किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए। उन्होंने कहा कि पुरंदर के राजेवाड़ी में किसानों को नुकसान हुआ है। यहां के किसानों ने मांग की है कि पंचनामा कर जल्द से जल्द सहायता की घोषणा की जाए।
बारामती विधानसभा के लिए पैकेज की मांग सुप्रिया सुले ने कहा कि निर्मला सीतारमण के आने के बाद हम बारामती विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 से 10 हजार करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा करने की मांग करेंगी। देश के इतने बड़े बजट में हजार-दो हजार करोड़ रुपए कोई बड़ी रकम नहीं है। नुकसान बहुत बड़ा है, इसलिए उन्हें मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से, सीतारमण बारामती आ रही हैं, वह लोकतंत्र में विश्वास रखती हैं, इसलिए बारामती आने वाली सभी पार्टियों का स्वागत करेंगे।
Next Story





