महाराष्ट्र

mumbai: 500 से ज्यादा पैसेंजरों की जान बची 2 जहाज आपस में टकराने वाले थे

Ritisha Jaiswal
9 Jun 2024 8:35 AM GMT
mumbai: 500 से ज्यादा पैसेंजरों की जान बची 2 जहाज आपस में टकराने वाले थे
x

Mumbai: मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2 जहाज आपस में टकराने से बच गए। कुछ सेकेंड की देरी से 500 से ज्यादा यात्रियों की जान बच गई। अगर दोनों जहाज आपस में टकरा जाते तो पलक झपकते ही क्रैश होते और उनमें सवार लोग मौत के मुंह में समा जाते।

रनवे पर आगे-पीछे दोनों जहाजों को देखकर ATC और एयरपोर्ट अधिकारियों की भी जान हलक में अटक गई थी, क्योंकि एक के पीछे दूसरा जहाज था और दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे। घटना मुंबई एयरपोर्ट की है। एक जहाज एयर इंडिया का था और दूसरा इंडिगो एयरलाइंस का, जो रनवे 27 पर थे। एक जहाज लैंड हुआ था और दूसरा टेकऑफ हो रहा था। जैसे ही जहाज टेकऑफ हुआ और दूसरा सेफ लैंड हुआ, अधिकारियों और पैसेंजरों की सांस में सांस आई।

2 एयरबेस के बीच हुई घटना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई एयरपोर्ट के रनवे 27 पर एयर इंडिया की फ्लाइट 657 टेकऑफ हो रही है। फ्लाइट को तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (TRV) में लैंड होना था। पीछे से इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 5053 आ गई, जो देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट (IDR) से टेकऑफ हुई थी।

घटना 2 एयरबस A320neos के बीच हुई। टेकऑफ और लैंडिंग के बीच रनवे पर मामूली-सी गैप देखकर अधिकारी डर गए, क्योंकि दोनों के बीच टक्कर होने की संभावना था। ऐन मौके पर एयर इंडिया के प्लेन ने उड़ान भर ली और इंडिगो का प्लेन लैंड हो गया। आनन फानन में एयरपोर्ट और ATC अधिकारी रनवे पर आए और इंडिगो प्लेन के पायलट से बात करके स्थिति का जायजा लिया। घटना की जानकारी तुरंत नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) को दी गई। वायरल वीडियो भी अधिकारियों तक पहुंचा तो तुरंत संज्ञान लेकर एक्शन लिया गया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। DGCA ने हवाई यातायात नियंत्रण (Air Traffic Control) अधिकारी को भी तुरंत प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया है।


खबरों केअपडेट के लिए बने रहें जनता से रिश्ता पर।

Next Story