- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई में गणेश उत्सव...
महाराष्ट्र
मुंबई में गणेश उत्सव के छठे दिन 48 हजार से ज्यादा मूर्तियां की गईं विसर्जित
Admin4
6 Sep 2022 9:04 AM GMT

x
मुंबई: गणपति उत्सव के छठे दिन मुंबई में समुद्र, तालाबों और कृत्रिम झीलों में भगवान गणेश की 48 हजार से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. नगर निकाय के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला:
दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत 31 अगस्त को हुई थी. श्रद्धालुओं ने छठे दिन सोमवार को विभिन्न समुद्र तटों, तालाबों और कृत्रिम झीलों में भगवान गणेश और देवी गौरी की मूर्तियां विसर्जित की.
मंगलवार को सुबह तक, 48,029 मूर्तियां विसर्जित की जा चुकी थीं. इनमें से 41,340 प्रतिमाएं घरों में स्थापित हुई थीं, 429 प्रतिमाएं सार्वजनिक पंडालों की थीं और 6,260 मूर्तियां देवी गौरी की थीं. अधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला. मुंबई में पांचवें दिन रविवार को 31,365 मूर्तियां विसर्जित की गई थीं.

Admin4
Next Story