- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- धन शोधन मामला : Money...
महाराष्ट्र
धन शोधन मामला : Money laundering case: Sanjay Raut to appear in court today
Rani Sahu
8 Aug 2022 9:15 AM GMT

x
Money laundering case: Sanjay Raut to appear in court today
मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) धन शोधन के एक मामले में शिवसेना (Shiv Sena) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को आज यानी सोमवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में पेश करेगा। अदालत ने गत बृहस्पतिवार को राउत की ईडी हिरासत की अवधि आठ अगस्त तक के लिए बढ़ा दी थी।
अदालत ने कहा था कि ईडी ने धन शोधन मामले की जांच में ''उल्लेखनीय प्रगति" की है। ईडी ने तब यह कहते हुए आठ और दिन की हिरासत मांगी थी कि उसने धन के लेनदेन में नयी जानकारियों का पता लगाया है।
शिवसेना नेता को उपनगर गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में एक अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने शनिवार को उनकी पत्नी वर्षा राउत से नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया था। (एजेंसी)

Rani Sahu
Next Story