- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मनसे की नागपुर...
महाराष्ट्र
मनसे की नागपुर कार्यकारिणी बर्खास्त, नई कार्यकारिणी की घोषणा 28 सितंबर को
Rani Sahu
20 Sep 2022 11:12 AM GMT

x
नागपुर। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने नागपुर शहर व जिले की कार्यकारिणी को बर्खास्त (sacked the executive) कर दिया। अब नये युवक-युवतियों के साथ पुराने कार्यकर्ताओं के साथ नई कार्यकारिणी की घोषणा 28 सितंबर को करेंगे। वे पत्रकारों से चर्चा के दौरान बोल रहे थे। ठाकरे ने कहा चुनाव वार्ड सिस्टम (election ward system) से ही होना चाहिए जैसे मुंबई में है। उन्होंने चुनाव के समय पार्टियों द्वारा फ्री बिजली, पानी, लैपटॉप, मकान देने की घोषणा पर नाराजी जताई। उन्होंने कहा कि फोकट में तो जनता को भी कुछ नहीं चाहिए, उन्हें उचित दाम में चाहिए, जो फोकट में सब चाहते हैं वे देश की इकोनॉमी बिगाड़ रहे हैं।
विदर्भ पर जनमत संग्रह करें स्वतंत्र विदर्भ राज्य पर मनसे की भूमिका के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इसके लिए जनमत संग्रह (Referendum) होना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे चुनाव करवाये जाते हैं। किसी संगठन या संस्था द्वारा जनमत मायने नहीं रखता। ठाकरे ने विदर्भ में फसलों के नुकसान, किसान आत्महत्या से संबंधित सवालों के जवाब देना टाल दिया कि इसका जवाब 'मामा' (उप मुख्यमंत्री) से मांगें। राज्य में जिस तरह दल-बदलने और पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का वातावरण चल रहा है, उस पर उन्होंने कहा कि यह उस जनता के साथ धोखा है जो ऐसे लोगों को चुनकर देती है। जनता के मतों का सम्मान नहीं करने वाले जनप्रतिनिधि को जनता ही सबक सिखा सकती है। दोबारा ऐसे लोगों को चुनने पर उन्हें लगता है कि हम सही हैं।

Rani Sahu
Next Story