महाराष्ट्र

बीजेपी-शिंदे गुट विवाद में कूदे मनसे विधायक, कही ये बड़ी बात

Rani Sahu
20 Sep 2022 10:21 AM GMT
बीजेपी-शिंदे गुट विवाद में कूदे मनसे विधायक, कही ये बड़ी बात
x
बीजेपी (BJP) और शिंदे गुट (Shinde Group) के बीच चल रहे विवाद में मनसे (MNS) विधायक राजू पाटिल (MLA Raju Patil) कूदे पड़े हैं
कल्याण : बीजेपी (BJP) और शिंदे गुट (Shinde Group) के बीच चल रहे विवाद में मनसे (MNS) विधायक राजू पाटिल (MLA Raju Patil) कूदे पड़े हैं। मनसे विधायक राजू पाटिल ने बीजेपी और शिंदे गुट को व्यंग्यात्मक सलाह दी है कि एक-दूसरे के पाप धोने के बजाय सार्वजनिक कार्य करके पुण्य अर्जित करें।
मंत्री रवींद्र चव्हाण ने डोंबिवली में सड़क निर्माण के लिए राशि उपलब्ध नहीं कराने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा था। सार्वजनिक रूप से बोलते हुए मंत्री चव्हाण ने मुख्यमंत्री के बारे में पहले के पाप धोने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि उस समय काम रोकने का पाप किया गया था। अब उस पाप को धो डालो और धन को मंजूर करो। इतना ही नहीं चव्हाण ने मुख्यमंत्री को कल्याण शील रोड और कुछ अन्य मुद्दों पर चुनौती दी। चव्हाण की इस टिप्पड़ी पर शिंदे गुट के नेता पूर्व सभापति दीपेश म्हात्रे ने करारा जवाब दिया।
उन्होंने मंत्री चव्हाण का समर्थन कर उनका पक्ष लिया
दीपेश म्हात्रे ने कहा कि 13 साल से रुके हुए विकास कार्य नहीं हुए। म्हात्रे ने आलोचना की कि चव्हाण ने मुख्यमंत्री पर इन पापों को छिपाने का आरोप लगाया। अब इस बहस में कल्याण ग्रामीण के मनसे विधायक राजू पाटिल कूदे पड़े हैं। तत्कालीन शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे और कल्याण लोकसभा सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की आलोचना करने वाले मनसे विधायक राजू पाटिल आलोचना करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। अब उन्होंने मंत्री चव्हाण का समर्थन कर उनका पक्ष लिया है। उन्होंने एक दूसरे के पाप धोने के बजाय लोगों का काम करके पुण्य कमाने की व्यंग्यात्मक सलाह दी है और कहा है कि सत्ता में शामिल दोनों दल एक दूसरे के पापों पर आरोप-प्रत्यारोप करने की बजाय रुके हुए जनहित कार्य करके पुण्य अर्जित करें।
सोर्स- नवभारत.कॉम
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story