- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मंत्री नितिन गडकरी ने...
मंत्री नितिन गडकरी ने अकोला में किए 20 अमृत सरोवर राष्ट्र को समर्पित

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के अकोला में 20 अमृत सरोवर राष्ट्र को समर्पित किए। पूरी तरह तैयार 20 जलाशयों को आज अमृत सरोवर अभियान का हिस्सा घोषित किया गया है। इन 20 जलाशयों की जल संग्रहण क्षमता 1276 टीसीएम है।नितिन गडकरी ने आज डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ, अकोला के परिसर में कुलपति विलास भाले की उपस्थिति में वानी, रंभापुर और बाबुलगांव में निर्माणाधीन अमृत सरोवर परियोजनाओं का दौरा किया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित 'अमृत सरोवर अभियान' के तहत 15 अगस्त 2023 तक देश भर में लगभग 50,000 अमृत सरोवरों को फिर से जीवंत और विकसित करने का निर्णय किया गया है, जो देश भर में जल संरक्षण और जलाशयों की तस्वीर बदल देगा। इस संदर्भ में प्रत्येक जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवरों का कायाकल्प किया जाएगा।





