महाराष्ट्र

मंत्री नवाब मलिक ने ट्वीट की अफसर समीर वानखेड़े की तस्वीर, लिखा- कबूल है, कबूल है, कबूल है...यह क्या किया तुने

jantaserishta.com
22 Nov 2021 8:06 AM IST
मंत्री नवाब मलिक ने ट्वीट की अफसर समीर वानखेड़े की तस्वीर, लिखा- कबूल है, कबूल है, कबूल है...यह क्या किया तुने
x

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. नवाब मलिक ने पिछले कुछ समय में समीर वानखेड़े पर आरोप की झड़ी लगा दी है. नवाब मलिक ने एकबार फिर से समीर वानखेड़े पर ट्वीट कर हमला बोला है.

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने एक तस्वीर ट्वीट की है. नवाब मलिक ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है कि कबूल है, कबूल है, कबूल है. उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा है ''यह क्या किया तुमने समीर दाऊद वानखेड़े?''
नवाब मलिक की ओर से ट्वीट की गई इस तस्वीर में टोपी पहने बैठा शख्स (नवाब मलिक के मुताबिक, समीर वानखेड़े) किसी कागज पर दस्तखत करते नजर आ रहे हैं. ये निकाहनामा बताया जा रहा है.
निकाहनामे पर दस्तखत करते वक्त की ये तस्वीर नवाब मलिक ने उस दिन जारी की है जब उनके खिलाफ दायर मानहानि की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है.
समीर वानखेड़े के पिता ने नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि की याचिका दायर कर सवा करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की है. समीर वानखेड़े के पिता ने कोर्ट से ये मांग भी की है कि नवाब मलिक को उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक बयान जारी करने से रोका जाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story