- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- एमएचटी सीईटी अंतिम...

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, (State Common Entrance Test Cell, Maharashtra) ने बीटेक प्रोगाम में दाखिले के लिए एक अहम सूचना जारी की है। इसके मुताबिक ,सेल ने एमएचटी सीईटी 2023 की फाइनल मेरिट सूची जारी कर दी है। यह मेरिस्ट लिस्ट शैक्षणिक सत्र 2023- 2024 के लिए फोर ईयर अंडरग्रेजुएट टेक्निकल कोर्सेज इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी और मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (इंट्रीगेटेड 5 वर्षीय ) के लिए जारी किया गया है। अब ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए अपना पंजीकरण कराया है, वे MAHACET की आधिकारिक साइट fe2023.mahacet.org के माध्यम से मेरिट सूची देख सकते
इसके लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर जाकर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके यह सूची देखनी होगी। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं।
MHT CET 2023 final merit list: महाराष्ट्र सीईटी फाइनल मेरिट लिस्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले उम्मीदवारों को MAHACET की आधिकारिक साइट fe2023.mahacet.org पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध एमएचटी सीईटी 2023 अंतिम मेरिट सूची-ऑल इंडिया, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवार अपना विवरण देख सकते हैं। अब पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार 20 जुलाई से 22 जुलाई, 2023 तक ऑनलाइन सबमिशन और पुष्टिकरण किया जा सकता है। वहीं, सीएपी राउंड 1 का अनंतिम आवंटन 25 जुलाई, 2023 को उपलब्ध होगा। इस संबंध में अधिक विवरण के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
