महाराष्ट्र

27 को मध्य रेल पर मेगा तो व पश्चिम रेल पर जम्बो ब्लॉक

Rani Sahu
26 Nov 2022 8:19 AM GMT
27 को मध्य रेल पर मेगा तो व पश्चिम रेल पर जम्बो ब्लॉक
x
मुंबई। मध्य रेल (Central Railway) पर रविवार दिनांक 27 को अनुरक्षण कार्य हेतु उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक (mega block) परिचालित किया जाएगा। माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक मेगा ब्लॉक परिचालित किया जाएगा
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाएं माटुंगा और मुलुंड के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और शेड्यूल के अनुसार अपने संबंधित स्टेशनों पर रुकेंगी। ठाणे से आगे इन सेवाओं को मुलुंड में डाउन फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी।
ठाणे से सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक अप फास्ट लाइन की सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय के अनुसार अपने संबंधित स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद इन अप फास्ट सेवाओं को अप स्लो लाइन पर पुनः डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/वडाला रोड से सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी।
सुबह 9.53 से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए अप हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन की सेवाएं रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल से कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक ब्लॉक अवधि के दौरान हार्बर मार्ग के यात्रियों को मेन लाइन और पश्चिम रेलवे होकर यात्रा करने की अनुमति है।

Source : Hamara Mahanagar

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story