महाराष्ट्र

Mega Block : आज मध्य रेल पर मेगा तो पश्चिम रेल पर जम्बो ब्लॉक

Rani Sahu
27 Nov 2022 7:26 AM GMT
Mega Block : आज मध्य रेल पर मेगा तो पश्चिम रेल पर जम्बो ब्लॉक
x
मुंबई, वेस्टर्न रेलवे ने चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल स्लो लाइन पर रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते आज रविवार को पांच घंटे का जंबो ब्लाक (jumbo block) प्लान किया है। इसके तहत आज सुबह साढ़े दस बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक स्लो लाइन पर ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। इस पांच घंटे की अवधि में स्लो लाइन की सभी ट्रेनों को फास्ट लाइन पर डायवर्ट करने के आदेश दिए गए हैं। इसी के साथ कुछ सब अर्बन ट्रेनों को रद्द करने के भी आदेश जारी किए गए हैं।
दूसरी ओर सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने भी आज बड़े स्तर पर मरम्मत और रखरखाव के लिए अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके लिए सब अर्बन सेक्शन में मेगा ब्लाक प्लान किया गया है। यह ब्लाक माटुंगा से मुलुंड अप और डाउन ट्रेनों के लिए सुबह 11 बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक के लिए होगा। इसी प्रकार हार्बर लाइन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चूनाभट्ठी बांद्रा डाउन पर 11.40 बजे से शाम 4.40 तक और चूना भट्ठी बांद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल तक 11.10 से शाम 4.10 तक ब्लाक रहेगा। इसी प्रकार डाएन हार्बर लाइन पर वासी बेलापुर, पनवेल लाइन पर 11.16 से शाम 4.47 बजे तक ब्लाक प्लान किया गया है।
पांच घंटे बंद रहेंगी रेल सेवा
रेलवे से प्राप्त इनपुट के मुताबिक हर्बर लाइन बांद्रा गोरेगांव लाइन पर 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक रेल सेवाएं ठप रहेंगी। इसी प्रकार अप हार्बर लाइन पनवेल, बेलापुर, वाशी पर भी सुबह 9.53 बजे से शाम 3.20 बजे तक रेलवे की सेवा प्रभावित होगी। जबकि गोरेगांव बांद्रा लाइन पर ब्लाक के चलते 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक रेल सेवाएं ठप रहेंगी।
Source : Hamara Mahanagar
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story