महाराष्ट्र

रविवार को यहां है मेगा ब्लॉक

Rani Sahu
17 Sep 2022 2:14 PM GMT
रविवार को यहां है मेगा ब्लॉक
x
मुंबई: मध्य रेल‍‍‍‍वे, मुंबई मंडल के लोकल नेटवर्क पर रविवार को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक (mega block) होगा। सुबह 10.48 से दोपहर 3.49 बजे तक सीएसएमटी से छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाएं सीएसएमटी और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे पुनः डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी। सुबह 10.41से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो लाइन की सेवाएं विद्याविहार और सीएसएमटी के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी।
हार्बर लाइन के यात्रियों को हार्बर और मेन लाइन से यात्रा करने की अनुमति सुबह 10.35 से शाम 4.07 बजे तक ठाणे से छूटने वाली वाशी/नेरुल/पनवेल के लिए डाउन लाइन सेवाएं और सुबह 10.25 बजे से शाम 4.09 बजे तक वाशी/नेरुल/पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। ट्रांस हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान हार्बर/मेन लाइन से यात्रा करने की अनुमति है। वहीं, लोअर परेल (Lower Parel) में चल रहे डिलायल रोड ओवर ब्रिज ( Delisle Road Over Bridge) के काम के चलते 17 सितम्‍बर की मध्यरात्रि में 1.10 बजे से 5.10 बजे तक 4 घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक (Power & Traffic Block) लिया जाएगा। जिसके कारण कुछ लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story