महाराष्ट्र

रस के कढ़ाव में गिरने से गई मीरापुर निवासी युवक की जान

varsha
19 Jun 2023 11:09 AM IST
रस के कढ़ाव में गिरने से गई मीरापुर निवासी युवक की जान
x

मीरापुर। ग्राम पुटठी इब्राहीमपुर निवासी एक युवक की महाराष्ट्र के पूना में कोल्हू पर काम करते समय रस के कढाव में गिरकर दर्दनाक मौत हो गयी। उसकी मौत की खबर मिलने पर उनके परिवार में कोहराम मच गया।

ग्राम पुटठी इब्राहीमपुर निवासी साहिल पुत्र नन्हे उम्र 18 वर्ष गांव के ही एक व्यक्ति के साथ कोल्हू पर गुड़ बनाने का कार्य करने के लिये महाराष्ट्र के पूना में गया था। काम करते हुए अचानक साहिल कोल्हू पर रस के गर्म कढाव में गिर गया।

कोल्हू पर काम करने वाले लोगो ने उसे गम्भीर हालत में कढाव से निकाल कर उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

रविवार को उसके शव को गांव के कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। उसकी आकस्मिक मृत्यु होने पर उसके परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।

Next Story