महाराष्ट्र

दवाई की शीशियां भी मिलीं; टीबी हॉस्पिटल से MD कर रहे थे

SANTOSI TANDI
1 Aug 2023 1:42 PM GMT
दवाई की शीशियां भी मिलीं; टीबी हॉस्पिटल से MD कर रहे थे
x
हॉस्पिटल से MD कर रहे थे
मुंबई के टीबी हॉस्पिटल में एक डॉक्टर ने नशे का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला परेल के केईएम अस्पताल का है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को डॉक्टर की नाइट शिफ्ट थी।
सोमवार सुबह वह अस्पताल के रेस्ट रूम में बेहोश पड़े मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नगर निगम की मदद से चलता है अस्पताल
न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि मृतक की आदिनाथ पाटिल के रूप में हुई है। वो उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले हैं। वे केईएम अस्पताल से एमडी की पढ़ाई कर रहे थे। यह अस्पताल नगर निगम की मदद से चलता है।
पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। जहां डॉक्टर बेहोशी की हालत में पड़े मिले थे, पुलिस को वहां से एक सिरिंज और दवा की दो शीशियां मिली हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डॉक्टरों की आत्महत्या से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें...
मैं दिखने में सुंदर नहीं हूं... लिखकर सुसाइड, जिला अस्पताल की डॉक्टर ने फांसी लगाई
मध्यप्रदेश के झाबुआ में जिला अस्पताल की डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा- मैं दिखने में सुंदर नहीं हूं। मैं जो काम करती हूं, वो गलत हो जाता है। बहुत परेशान हूं। जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा। हमेशा यही सोचती हूं कि इसी समय जान दे दूं।
Next Story